मेरी उम्र 27 साल है, मैं 8 महीने पहले ही मां बनी थी. मां बनने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब घर और औफिस के साथ मुझे एक नन्ही सी जान को भी संभालना है, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा काम बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाना है.
ब्रेस्ट फीडिंग के चलते मेरे कई घंटें बिना किसी काम के रह जाते हैं, जिसके चलते काफी चीजें अस्त व्यस्त भी हो जाती है. जिससे बचने के लिए मैंने ब्रेस्ट पंप का सहारा लिया. लेकिन बच्चे की सेहत को लेकर मेरे मन में कई सवाल थे, जिन्हें लेकर मैं अपनी फैमिली डौक्टर के पास पहुंचीं.
दरअसल मुझे इस मेडेला ब्रेस्ट पंप को लेकर काफी उलझनें थी, कि यह मेरे बच्चे के लिए अच्छा है या इससे मेरे बच्चे की हेल्थ को कोई नुक्सान तो नहीं होगा. इसीलिए मैने इसके बारे में डौक्टर से कईं सवाल पूछे, क्योंकि उन्होंने ही मुझे ये रिकमेंड किया था.
अगर आपकी भी ऐसी ही कोई उलझन है तो मेरी डौक्टर की ये सलाह आपके काम आ सकती है...
सवाल- डौक्टर क्या ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
डौक्टर- जी हां, ब्रेस्ट पंप बड़े पैमाने पर परीक्षण किया जाता है और बिना बीपीए, प्राकृतिक रबर लेटेक्स और फोथलेट्स के बनाया जाता है.
