Mobile phone vs books : आज के युवाओं के रिलेशन मोबाइल फोन से शुरू हो कर वहीं समाप्त हो रहे हैं क्योंकि जब किसी वस्तु का आवश्यकता से अधिक उपयोग करा जाए तो वह हावी होने लगता है. मोबाइल फोन का उपयोग भी चाहे जितना कम करें हमारी रिलेशनशिप को प्रभावित कर रहा है.
यंग जैनरेशन पर मोबाइल का विशेष प्रभाव पड़ा है. मोबाइल ने बेशक हमारी जिंदगी आसान कर दी है परंतु इस के साथ जुड़ी परेशानियों को भी नकारा नहीं जा सकता है. मोबाइल से होने वाली रैडिएशन और मोबाइल फोन का गलत कामों के लिए इस्तेमाल होना, मोबाइल की लत की वजह से सब को आने वाले समय में बहुत बड़ीबड़ी परेशानियों से दोचार होना पड़ेगा.
अगर आज मोबाइल लोगों के भरोसे का साथी है तो उन के भरोसे को तोड़ने में भी यही सब से अधिक सहायक रहा है. मोबाइल फोन पर लोगों का भ्रम भी है तो उन्हें भरोसा भी है. भ्रम इस बात के लिए है कि मोबाइल के जरीए एकदूसरे पर नजर रखी जा सकती है, पेरैंट्स को भरोसा है कि जब जहां चाहें वहां संपर्क हो जाएगा.
मगर मोबाइल ने किडनैपरों को तो जैसे जादू की छड़ी दे दी है. नंबर घुमाया माल हाजिर. प्रेम के पुजारियों ने अपने प्रेम को जगजाहिर करने के लिए न जानें कितनी अश्लील वीडियो क्लिप्स बना कर जगजाहिर कीं और अपना गुस्सा निकाला. वहीं इस मोबाइल की वजह से आज लोगों में कई तरह की बीमारियां भी सामने आ रही हैं.
