कई बार गलत खान -पीन और समय पर दांतों की सफाई ना करने से आपके दांत पीले पड़ जाते हैं. दांत हमारी खूबसूरत मुस्कराहट को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उनकी देखभाल बहुत जरूरी हो जाता है.
यहां हम आपको दांतों को साफ और चमकदार बनाने के कुछ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं :
1. बेकिंग सोडा आपके दांतों का पीलापन दूर करता है. इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाना होगा और आब इस पानी से गरारे करने के बाद, अपनी उंगलियों को दांतों पर रगड़ें, इससे आपके दांतों का पीलापन दूर होता है.
2. संतरे का छिलका भी दांतों को साफ और चमकीला बनाने में सहायक होता है. संतरे के छिलकों को दांतों पर कुछ दिनों तक लगातार स्क्रब करने से आपके दांतों का पीलापन दूर होगा.
3. क्या आप ये बात जानते हैं कि सेव के सिरके को दांतों पर स्क्रब या ब्रश करने से आपके दांत मजबूत होते हैं, इससे दांतों में मौजूद सारे खतरनाक बेक्टेरिया खत्म हो जाते हैं.
4. इसके अलावा केले के छिलके को दांतों पर रगड़ने से भी दांतों का पीलापन दूर हो जाता है.
5. पुराने समय की तरह नीम की दातुन करने से भी दांत एकदम साफ हो जाते हैं.
