बच्चों को विकास के लिए प्रोटीन, कैल्सियम, वसा, आयरन, विटामिंस और जिंक जैसे पोषक तत्त्वों की जरूरत होती है. ये सभी पोषक तत्त्व फिजिकल और मैंटल ग्रोथ के साथसाथ लंबाई को बढ़ाने में भी हैल्प करते हैं. इसलिए हर बच्चे के खाने में इन का शामिल होना बहुत जरूरी है.

फायदेमंद आहार

बच्चों को ऐसा खाना देना चाहिए जो उन की बौडी की ग्रोथ करे जैसे दूध, कम फैट वाला दही, बटर, अंडे, मीट (कम मात्रा में), फिश, हरी सब्जियां, फल, ड्राईफ्रूट्स, मक्खन वगैरहवगैरह. इस के अलावा बच्चों को और्गेनिक सब्जियां भी देनी चाहिए. कोशिश करें कि आप जो फल और सब्जियां बच्चों को दें वे और्गेनिक हों. ये उन की हैल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

इस बारे में डफरिन हौस्पिटल के चाइल्ड स्पैशलिस्ट डाक्टर सलमान का कहना है, ‘‘बच्चों के अच्छे विकास के लिए उन की डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए. छोटी उम्र में उन के आहार को फैंसी न रखें. अगर आप बच्चों के लिए कुछ बना रही हैं तो ऐसे आहार को चुनें जिस में प्रोटीन, साबूत अनाज, सब्जियां, फल, दूध या दूध से बने खाद्यपदार्थ हों जैसे वैजिटेबल सैंडविच, सेब, अनार, दूध ये सब चीजें बच्चों के लिए पौष्टिक होती हैं इसलिए हर बच्चे की डाइट में इन का होना बहुत जरूरी है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...