Nutrition Tips For New Mothers :  "अरे बहू, तुम तो बेबी को फीड कराती हो न फिर करेले की सब्जी क्यों खा रही हो? तुम्हारा दूध कड़वा हो गया तो ऐसे समय पर तो तुम्हें छोले, मटर, गोभी प्याजलहसुन कुछ नहीं खाना चाहिए, बच्चे को मिरची लग जाएगी, उसे गैस बन जाएगी. तुम बस मीठा खाओ जो मैं ने तुम्हारे लिए लड्डू बनाए हैं, चूरमा बनाया है और दूध ही दूध पियो..." हर नई मां को ऐसा ज्ञान दिया जाता है लेकिन क्या आप को पता है कि एक नई मां के लिए पहली बार मां बनना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है?

दरअसल, उसे बच्चे की देखभाल के साथ अपनी सेहत और आहार पर भी ध्यान देना होता है, लेकिन कई बार परिवार और रिश्तेदार नई मां के खाने पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं और रोकटोक करने लगते हैं, जिस से नई मां खानापीना छोड़ देती है और स्ट्रैस में आ जाती है.

मां का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

नई मां को शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए समय चाहिए. बच्चे के जन्म के बाद उसके शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिस से उसे स्वस्थ रहने के लिए उचित पोषण की आवश्यकता होती है. नई मां को दूध पिलाते समय भी उस की डाइट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है. ऐसे में जब परिवार के सदस्य खाने पर रोकटोक करते हैं, तो यह मां के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...