हर घर की किचन में आपको तरह तरह के अचार दिख जाएंगे. क्योंकि अचार खाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है , क्योंकि ये न सिर्फ खाने की प्लेट की शोभा को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि खाने के स्वाद को भी कई गुणा बढ़ा देता है. लेकिन अक्सर जब परिवार के लोग इसे रोज अपनी प्लेट में परोसते हैं तो यही सुनने को मिलता है कि रोज रोज अचार खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. जबकि आपको बता दें कि आपकी ये धारणा बिलकुल सही नहीं है कि अचार सेहत के लिए अच्छे नहीं होते. जबकि अचार तो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जब वे खासकर के घर पर बने होते हैं. इस सम्बंद में जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट प्रीति त्यागी से कि अचार क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद.
अचार है एन्टिओक्सीडेंट्स से भरपूर
एन्टिओक्सीडेंट्स सूक्षम पोषक तत्व होते हैं , जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते है. क्योंकि अगर ये फ्री रेडिकल्स रक्त में मिल जाते हैं तो शरीर पर इसका काफी ख़राब प्रभाव पड़ता है. जबकि भारतीय अचार में अचार बनाने के लिए कच्ची सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जो एन्टिओक्सीडैंट्स का स्रोत होते हैं . जो हमें हैल्थी रखने के साथ साथ यंग बनाने का भी काम करते हैं.
