मौसम में बढ़ती ठण्ड में हर कोई सर्दी से बचाने के लिए सभी कारगर कदमो कों उठाते है.  इस सर्द मौसम में  पुदीना का इस्तेमाल हर प्रकार से फायदेमंद साबित होती है. पुदीना कों  गर्मियों में रामबाण के नाम से जाना जाता है, गर्मियों का रामबाण अपने कई गुणों के कारण सर्दियों में भी उपयोग किया जाता . इस मौसम में पुदीने का सेवन आप शर्बत के तौर पर करें या फिर चटनी के रूप में, हर स्वाद में यह फायदेमंद ही है. इसमे मौजूद मेन्थोल का उपयोग बड़ी मात्रा में दवाइयों, सौंदर्य प्रसाधनों, पेय पदार्थों, सिगरेट, पान मसाला आदि में खुशबू हेतु किया जाता है.

इसके पत्तों में मैथोल और पिपरमेंट तेल होता है. इसकी गंध बहुत तीव्र होती है. जापानी मिन्ट, मैन्थोल का प्राथमिक स्रोत है. ताजी पत्ती में 0.4 - 0.6% तेल होता है. तेल का मुख्य घटक मेन्थोल (65 - 75%), मेन्थोन (7 - 10%) तथा मेन्थाइल एसीटेट (12 - 15%) तथा टरपीन (पिपीन, लिकोनीन तथा कम्फीन) है. तेल का मेन्थोल प्रतिशत, वातावरण के प्रकार पर भी निर्भर करता है. पुदीने में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के अतिरिक्त लोहा, फास्फोरस और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में बड़े काम का है गाजर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...