Personal Hygiene : पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है ताकि हम स्वस्थ रह सकें. क्यूंकि हाइजीन का ध्यान न रखना कई समस्याओं का कारण बन सकता है. हर जगह बैक्टीरिया और अन्य कीटाणु होते हैं, जो इंफेक्शंस और कई रोगों का मुख्य कारण हैं. पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रख कर हम बैक्टीरिया और कीटाणुओं के संपर्क में आ सकते हैं और बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए हाइजीन रखने को अपनी आदत बना लें. आइये जानें कैसे-
रात को ब्रश करके सोना -
हम में से अधिकतर लोग रात में ब्रश करके सोने में आलस करते हैं. रात में डिनर के बाद दांतों में खाना फंसा हुआ रह जाता है जिससे दांत में कीड़ा लग सकता है इसलिए सोने से पहले अपने दांत जरूर साफ़ करें.
अपने बालों का भी ख्याल रखें-
हफ्ते में दो बार बालों को धोने से आप ये न समझें कि आप तो बालों की हाइजीन का पूरा ख्याल रख ही रहें हैं. यह सही है लेकिन अगर बालों में रुसी है या जुएं हैं, तो इसे भी इग्नोर ना करें. इससे सिर्फ बाल ही ख़राब नहीं होते बल्कि त्वचा में मुँहासे आदि की समस्या भी हो जाती है. इसलिए रुसी या जुएं है, तो सिर को अच्छी तरह क्लीन करके उसका िलगा कराएं ये भी बालो के हाइजीन का ही पार्ट है.
