Tight Jeans : टाइट जींस पहनना क्यों पसंद लड़कियों को लगता है कि वे टाइट व फिटिंग कपड़ों में ही सैक्सी दिख सकती हैं. लड़कों को ध्यान आकर्षित करने के लिए. बोल्ड व कौन्फिडैंट नजर आने के लिए. अपडेट व स्टाइलिश दिखने के लिए. लड़कियां अपनी फ्रैंड्स को जलाने के लिए भी टाइट जींस पहनना पसंद करती हैं. कुछ लड़कियां केवल दूसरों को देख कर पहनती हैं.
आजकल लड़कियों को टाइट व स्किनी जींस पहनना पसंद है, भले ही वे इस में कंफर्टेबल हों या न हों, लेकिन कैरी करती हैं. दरअसल, उन्हें लगता है कि इस से उन की फिगर सैक्सी लगेगी और सब का ध्यान उन की तरफ अट्रैक्ट होगा. पर क्या आप जानती हैं टाइट जींस आप को बीमार कर रही है? इस की वजह से आप अस्पताल तक पहुंच सकती हैं?
आस्ट्रेलिया के ऐडिलेड शहर में एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. स्टाइलिश व सैक्सी दिखने के लिए लड़की ने टाइट जींस पहन तो ली, लेकिन इस टाइट जींस ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जहां पता चला कि उस के पैरों की मांसपेशियों में खून की सप्लाई रुक गई है. लड़की की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. उसे लोगों की मदद लेनी पड़ी.
