वालपेपर क्वीन के नाम से फेमस और अपने अतरंगी स्टाइल से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने वाली कौन्ट्रोवर्शियल ऐक्ट्रैस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) एक ऐसी बीमारी से ग्रस्त है. जिसकी वजह से वह नेचुरल तरीके से मां नही बन सकती है. आपको बता दें इसी बीमारी की वजह से साल 2021 में उनकी किडनी भी फेल हो गई थी. ये कोई नौर्मल किडनी फेलियर नहीं है, ये SLE किडनी फेलियर है. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे जिससे शर्लिन जूझ रही हैं.

इस बीमारी से ग्रस्त है शर्लिन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने अपनी हेल्थ से जुड़ी उस बीमारी के बारे में बताया, जिससे वो ग्रस्त हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें जो बीमारी हुई है, उसका नाम सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (SLE) है. डौक्टर ने उन्हें बताया है कि इस बीमारी पर कंट्रोल रखने के लिए उन्हें पूरी जिंदगी मेडिसिन खानी पड़ेगी.

शर्लिन का कहना है की मैं दिन में तीन बार दवाइयां लेती हूं. इसी बीमारी की वजह से मैं नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती. क्योंकि मेरी प्रेग्नेंसी से मुझे और बच्चे दोनों के लिए जान का खतरा हो सकता है. इसलिए डौक्टर्स ने क्लियर बोला है कि मुझे कभी प्रेग्नेंसी के बारे में सोचना भी नही चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...