Swelling during pregnancy: प्रैगनैंसी में हारमोनल बदलाव के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं. उसी में एक है सूजन आना. वैसे सूजन गर्भावस्था में होने वाली एक सामान्य समस्या है. लेकिन कभीकभी यह इतनी विकट हो जाती है कि आप को चलनेफिरने में भी बहुत परेशानी होने लगती है. वैसे तो सूजन कहीं भी आ सकती है लेकिन मां बनने वाली ज्यादातर औरतें पैरों में सूजन की समस्या का अनुभव करती हैं.

वैसे, थोड़ाबहुत सूजन आना तो आम बात है लेकिन फिर भी परेशानी हो तो डाक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है क्योंकि यह गंभीर भी हो सकती है.

प्रैगनैंसी में सूजन कहांकहां संभव है

-फेस पर सूजन आ जाती है.

-पैरों या टखनों में अत्यधिक सूजन.

-हाथों में सूजन.

-आंखों के आसपास सूजन.

सूजन क्यों हो जाती है

प्रैगनैंसी में पैरों में सूजन एक आम समस्या है जो हर गर्भवती महिला को होती है. यह सूजन आमतौर पर 20वें सप्ताह या दूसरी तिमाही में शुरू होती है और प्रैगनैंसी के अंत तक रहती है. प्रैगनैंसी में सूजन क्यों आती है, इस का कारण यह है कि इस दौरान शरीर ज्यादा पानी रखता है और जैसेजैसे गर्भाशय बड़ा होता है, पैरों पर अधिक दबाव पड़ता है. इस दबाव से रक्त पैरों में इकट्ठा हो जाता है, जिस से सूजन होती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...