Vaginal Hygiene : कभी आप ने सोचा है कि जिस तरह हम अपने शरीर की साफसफाई के लिए एक से एक साबुन और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, अपने चेहरे को चमकाने के लिए रैगुलर फेशियल, मसाज आदि का यूज करते हैं. लेकिन क्या हम उतना ही ध्यान अपनी वेजाइना का भी रखते हैं? नहीं न, जबकि हमारे शरीर के बाकि अंगों की तरह ही यह भी एक जरूरी बौडी पार्ट है.
12 साल की उम्र से ही अपने प्राइवेट पार्ट्स का ध्यान रखना जरूरी है. इस के लिए रैगुलर गाइनोकलौजिस्ट के पास चैकअप के लिए जाएं और उन से वेजाइना की हाइजीन के बारे में खुल कर बात करें.उन से समझें कि कैसे अपने प्राइवेट पार्ट की साफसफाई का ध्यान रखना चाहिए.
यहां आप को कुछ जानकारियां दे रहें हैं, जिस से आप अपने प्राइवेट पार्ट का खयाल रख सकती हैं :
सैक्स के बाद वेजाइना को साफ करने के टिप्स
संबंध बनाने के बाद पुरुष और महिलाओं का सैक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फैक्शन (एसटीआई) से बचाव करने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है.अगर महिलाएं अपनी वेजाइनल हाइजीन का ध्यान न रखें तो इस से खुजली, दाद, दाने और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
वेजाइना को पोंछना भी जरूरी है
