लिवर यानि यकृत हमारे शरीर का प्रमुख अंग है, जो पोषक तत्वों को पूरे शरीर में प्रोसेस करने के साथ-साथ खून को फ़िल्टर करता है. इन्फेक्शन्स के खिलाफ लड़ता है. वायरल हेपेटाइटिस में हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई वायरस जब लिवर को संक्रमित करते है, तो लिवर में सूजन आ जाती है. इस बारें में मुंबई की कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की एचपीबी(Hepato-Pancreatico-Biliary) एंड लिवर ट्रांसप्लांट की डॉ. कांचन मोटवानी कहती है कि वायरल हेपेटाइटिस के वायरस लिवर को नुकसान पहुंचाकर उसके कार्य को प्रभावित करती है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने की संभावना बढती है. इससे लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर भी हो सकता है.
यकृत के रिस्क फैक्टर
हेपेटाइटिस ए और ई वायरस के संक्रमण से क्रोनिक वायरल हेपेटाइटिस हो सकता है. कई मरीज़ों में, यह कुछ हफ्तों या महीनों में अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में मरीज़ के लिवर का काम बहुत ही तेज़ी से बंद पड़ने लगता है, अगर लिवर ट्रांसप्लांट तुरंत न किया जाए, तो यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।
हेपेटाइटिस बी और सी से लिवर का तीव्र नुकसान होने की केस शायद ही कभी होती होगी, लेकिन ये वायरस व्यक्ति के शरीर में बने रहते है और लंबे समय के बाद लीवर सिरोसिस और लीवर कैंसर का कारण बन जाते है.
