Pre wedding weight loss : शादी का दिन बहुत स्पैशल होता है और उस दिन हर दुल्हन परफेक्ट दिखना चाहती है. बात खूबसूरती की हो, मेकअप की हो या लहंगे की उसे सब फिट चाहिए. कई दुल्हनें पतली दिखने के लिए महीनों पहले डाइटिंग करने लग जाती हैं. मगर इन दिनों वेडिंग इंडस्ट्री एक अनोखी चुनौती से जूझ रही है. खासकर अमेरिका में अब शादियों के बाजार में एक नया चलन देखने को मिल रहा है जहां दुल्हनों को अपनी मनपसंद ड्रैस खरीदने के साथसाथ एक लीगल पेपर पर भी साइन करने पड़ रहे हैं. यह पेपर इस बात को क्लियर करता है कि फ्यूचर में वैङ्क्षडग गाउन की फिटिंग को लेकर होने वाली किसी भी समस्या के लिए स्टोर जिम्मेदार नहीं होगा. दुल्हनों से लिखित में लेते हैं कि वजन घटने पर गाउन को रीफिट करने का अलग से चार्ज लगेगा.

दरअसल वेडिंग इंडस्ट्री आजकल वजन घटाने वाली दवाओं से गफलत में हैं. वजन घटाने वाली दवाओं जैसे ओजेम्पिक, वायगोवी और मोंजारो के बढ़ते चलन ने वेडिंग इंडस्ट्री के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है. दुल्हनें अब शादी से 3-4 महीने पहले 10 से 15 किलो तक वजन घटा रही हैं. इस से लहंगे और गाउन की फिटिंग आखिरी वक्त तक फाइनल नहीं हो पा रही. अब हर एक-दो हफ्तों में कपड़े ढीले होने लगे. पहले दुल्हनें अपनी शादी से 5-6 महीने पहले ड्रेस चुन लेती थीं और फिटिंग का काम इत्मिनान से होता था. लेकिन अब वजन तेजी से घटने के कारण हर दो से तीन हफ्ते में कपड़े ढीले होने लगते हैं जिस से टेलर और डिजाइनरों के लिए ड्रैस को सही फिटिंग देना एक बड़ी मुसीबत बन गया है. इन दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए शुरू किया गया है ताकि मोटी दुल्हनें भी अपनी शादी के दिन फिट दिख सकें.

इस बढ़ते ट्रेंड की वजह से अब लोग शादी के काफी करीब आने पर ड्रेस खरीदना पसंद कर रहे हैं. पिछले दो सालों में कम समय में तैयार होने वाली ड्रैस की मांग में 50′ की भारी बढ़ोतरी देखी गई है. अब गाउन और लहंगे के डिजाइन भी इस तरह बनाए जा रहे हैं ताकि उन्हें एडजस्ट किया जा सके.

वेडिंग एल्बम में पतले दिखने की चाहत अब सेहत पर भारी पड़ रही है. वेडिंग प्लानिंग प्लेटफौर्म ‘जोला’ के एक नए सर्वे में 11,500 से ज्यादा जोड़ों से पूछा गया कि क्या आप वजन घटाने की दवा ले रहे हैं? नतीजा चौंकाने वाला था, इस साल शादी करने वाला हर 10 में से 1 जोड़ा  त्ररुक्क-1 दवा यानी ओजेम्पिक, वायगोवी जैसा इंजेक्शन ले रहा है. इतने ही जोड़े इसे लेने का प्लान बना रहे हैं. सब से खतरनाक यह कि जो ले रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा ने सिर्फ शादी के लिए यह दवा शुरू की. त्ररुक्क-1 डायबिटीज और मोटापे के मरीजों के लिए डाक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवा है. ये भूख कम करती है, पेट जल्दी भर जाता है. पर शादी के लिए बिना बीमारी के लेना मतलब सेहत के साथ खिलवाड़.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे -5 के अनुसार 24′ भारतीय महिलाएं अब अधिक वजन वाली या मोटापे से ग्रस्त हैं जो 2015-16 में 20.6′ ही था. अप्रैल 2026 की रिपोट्र्स के अनुसार, भारत में शहरी दुल्हनों के बीच ‘मुंजारो ब्राइड्स’ का चलन बढ़ गया है जहां वे शादी से पहले तेजी से वजन घटाने के लिए दवाइयों और इंजेक्शन का उपयोग कर रही हैं.

फिटनैस ट्रेनर्स की मानें तो शादी के लिए जल्दबाजी में वजन घटाना खतरनाक है. 1 महीने में 2-3 किलो से ज्यादा वजन घटाना सेहत के लिए ठीक नहीं होता. दुल्हनों को 6 महीने पहले से डाइट-प्लान शुरू करना चाहिए.

पतले फिट शरीर पर लहंगा खूबसूरत लगता है मगर इस के लिए सेहत से खिलवाड़ उचित नहीं. पिचके गाल और कमजोरी वाली दुल्हन से बेहतर है हेल्दी और कान्फिडेंट दुल्हन. याद रखें शादी की फोटो 30-40 साल चलती है लेकिन दवा का साइड इफेक्ट जिंदगी भर तकलीफ देता है. अगर शादी से पहले वजन घटाना ही है तो किसी एंडोक्राइनोलौजिस्ट और डाइटिशियन से मिलकर 6 महीने का प्लान बनाएं. शौर्टकट जान पर भारी पड़ सकता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...