गुंजन आजकल काफी परेशान है क्योंकि दिन प्रतिदिन उसके हाथ पैरों में सूजन बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से वह ठीक से काम नहीं कर पाती और जल्दी थक भी जाती है। उसने डॉक्टर से सलाह लेने की सोची। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बताया कि यह नेफ्रोटिक सिंड्रोम की वजह से ऐसा हो रहा है, तो गुंजन हैरान हो गई।  हैरानी के साथ गुंजन ने नेफ्रोटिक सिंड्रोम के विषय में जानना चाहा, क्योंकि वह तो अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती है। इस बीमारी के विषय में डॉक्टर ने जो भी जानकारी दी वह आपसे साझा करने जा रही हूं।

नेफ्रोटिक सिंड्रोम, सिम्पटम्स का एक ग्रुप होता है जो इस बात का संकेत हैं कि हमारी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है. एक अन्य शब्दों से कहा जाए तो यह सिंड्रोम एक किडनी डिसऑर्डर है जो हमारे यूरिन में बहुत अधिक प्रोटीन पास करने का कारण बनता है. यह समस्या आमतौर पर किडनी में उन स्मॉल ब्लड वेसल्स के ग्रुप को नुकसान होने की वजह से होती है, जो ब्लड से वेस्ट और एक्सेस वॉटर को फिल्टर करते हैं. नेफ्रोटिक सिंड्रोम किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है. आइए जानें इस बीमारी के बारे में और अधिक.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...