Liver Cirrhosis Treatment  : अगर पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो जाए जैसे उस का लीवर ख़राब हो जाए, तो पति के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो जाता है. घर में बीमारी आ गई है तो आप कहीं आजा नहीं सकते, खाना भी घर में बीमारों वाला बनने लगता है. पैसे  कम हों तो हाल और भी बुरा हो जाता है.

अगर बात करें सिरोसिस लिवर कि तो आपको बता दें कि यह एक गंभीर स्थिति है, जिस में लिवर की कोशिकाएं धीरेधीरे नष्ट होने लगती हैं और उन की जगह रेशेदार ऊतक ले लेता है. यह प्रक्रिया लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है और अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है.

सिरोसिस होने पर लिवर शरीर से विषैले पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता, जिस से शरीर में कई जटिलताएं पैदा हो सकती हैं.  ऐसे में पूरे घर की जिंदगी मानो रुक सी जाती है.

पत्नी को अखर यह बीमारी हो जाए तो कैसे डील करें, जानिए :

बीमारी के बारे में डाक्टर से पूरी जानकारी लें

बीमारी चाहे कैंसर की हो, लिवर की हो या फिर चाहे जो भी हो वह अपने साथ बहुत सारी परेशानी और मानसिक तनाव ले कर आती है. लेकिन ज्यादा तनाव तब होता है जब बीमारी के बारे में पता न हो.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...