ऐसी कितनी ही चीजें हैं जिन की जानकारी के अभाव में हम बाकी सभी से खुद को एक कदम पीछे पाते हैं. निम्नलिखित कुछ ऐसी ही व्यावहारिक बातें है जो आप के फोन व कंप्यूटर इस्तेमाल करने के अनुभव को अवश्य ही पहले से कुछ बेहतर बना देंगी.
1. किसी व्यक्ति से औनलाइन प्लैटफौर्म पर बहस करने से बचें. लोग औनलाइन बहस में अपनी बात को अधिक जोर दे कर कहते हैं व आक्रामक होते हैं. इस से केवल आप का समय ही बर्बाद होगा.
2. यदि आप की जान पहचान के किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है व आप उस के करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य नहीं हैं, तो सोशल मीडिया पर उन की मृत्यु की जानकारी देने वाले पहले व्यक्ति न बनें.
3. यदि आप सोशल मीडिया पर कोई लंबी बात या कहानी लिखना चाहते हैं तो उसे पैराग्राफ में लिखें. अधिकतर लोग इतने लंबे टेक्स्ट नहीं पढ़ते और आप की कहानी किसी का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाएगी.
4. कम्प्युटर पर गलत लाइन को ठीक करने के लिए एकएक अक्षर को बारबार बैकस्पेस दबा कर मिटाने के बजाए कंट्रोल+बैकस्पेस दबा कर एक बार में पूरे शब्द मिटाएं.
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में अगर आपकी भी नौकरी चली गई है…तो फिर से पाने की ऐसे करें कोशिश
