नवजात की स्किन बहुत नाजुक होती है. इन की स्किन की सौम्यता को बरकरार रखने के लिए मातापिता विभिन्न उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन उत्पादों को खरीदने से पहले उन्हें यह जानकारी जरूर होनी चाहिए:

1. स्किन में नमी बनाए रखें

जाहिर सी बात है कि आप अपने बच्चे के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती ही होंगी, लेकिन क्या ये प्रोडक्ट्स आप के बच्चे की स्किन को पूरी तरह मौइस्चराइज कर उसे हाइड्रेटेड रखते हैं. हम ऐसा इसलिए पूछ रहे हैं, क्योंकि नवजात की स्किन पर मौसम का असर बहुत जल्दी दिखता है और सर्दियों में उस की स्किन रूखी हो जाती है, इसलिए ऐसे समय में उस की स्किन को ऐसी क्रीम या साबुन की जरूरत होती है जो उस की स्किन को भरपूर नमी प्रदान करे.

2. कैमिकल न हो रत्तीभर

नवजात के लिए बनाए उत्पादों में विभिन्न प्रकार के कैमिकल मिलाए जाते हैं, जो उन की स्किन के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदें जो पैराबिंस फ्री हों.

ये भी पढ़ें- जानें इन 11 ब्रैंडेड लिपस्टिक में क्या है खास

3. स्किन रहे मखमल सी

नवजात की स्किन जन्म से ही बहुत कोमल होती है. अत: उस के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदने चाहिए जो स्किन को सौफ्ट बनाए रखें यानी बेबी केयर उत्पाद सोचसम झ कर ही खरीदें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...