अक्सर औफिस से घर जाकर थकान में हम सीधा बैड पर जाकर आराम करना चाहते हैं, लेकिन आपके बैड पर खटमल हो तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही इससे कईं बीमारियां भी होने लगती है. खटमलों से पीछा छुड़ाना मुश्किल है क्योंकि ये लम्बे समय तक बिना खाए भी रह सकते हैं. इसलिए आज हम कुछ होममेड टिप्स बताएंगे, जिसे आप अपनाकर अपने घर से दूर रख सकते हैं.

1. खटमल भगाने के लिए इफेक्टिव है पुदीना

खटमल पुदीना की गंध को सहन नहीं कर पाते हैं. तो कुछ पुदीने की पत्तियां लें और अपने बिस्तर के पास रख दें. अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो कुछ पुदीना के पत्ते उनके पलने में रख दें. पुदीने के पत्ते खटमलों को दूर रखते हैं. आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को पीस कर अपने शरीर पर भी मल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- स्मार्ट वुमंस के लिए बेहद काम की हैं ये एप्स

2. कायेन पेपर(लाल मिर्च) से भगाएं खटमल

कायेन पेपर गिनी राज्य की लाल मिर्च है. इसे बर्ड पेपर, काऊ हौर्न पेपर और अलेवा भी कहते हैं. इससे खटमल बहुत जल्दी भागते हैं. आप इन मिर्चों का पाउडर बना कर खटमलों पर स्प्रे कर सकते हैं.

3. लैवेंडर की महक भगाएं खटमल

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...