Body Odor: कुछ लोग रोज नहाते हैं फिर भी उन के शरीर से कुछ समय के बाद ही बड़ी तेज दुर्गंध आने लगती है, जिस का आभास उन्हें तो नहीं होता, लेकिन उन की बगल में बैठे लोग उस से जरूर परेशान हो कर नाक सिकोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं और सोसाइटी नौर्म्स कि आप को कहीं बुरा न लग जाए, इस असमंजस के चलते उन्हें कुछ कह भी नहीं पाते.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते हुए तो यह बैड बौडी ओडोर की समस्या उन्हें सभी की टेढ़ी नजरों का शिकार बना सकती है. शरीर से आती इस गंदी बदबू से पब्लिकली शर्मिंदा न होना पड़े, इस के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर उन का शरीर डस्टबिन के तरह क्यों महक रहा है. इस के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

पसीने और बैक्टीरिया की जोड़ी

हमारे शरीर में अपोक्राइन ग्रंथियां होती हैं जो खासतौर पर बगल, गुप्तांग और छाती के पास होती हैं. ये ग्रंथियां पसीना तो छोड़ती हैं, लेकिन उस में मौजूद प्रोटीन और फैटी ऐसिड जब त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया से मिलते हैं, तब दुर्गंध पैदा होती है. ये अपोक्राइन ग्रंथिया हमारे शरीर के बालों वाले हिस्से अंडरआर्म, जांघों के बीच, सिर की स्कैल्प, गुप्तांग जैसी जगहों पर होती हैं, यह पसीना शरीर की भावनात्मक प्रतिक्रिया जैसे तनाव, डर, एक्साइटमैंट के समय भी निकलता है, न कि सिर्फ गरमी और उमस में.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...