Cooking Together: अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बात है. अब क्या ऐसा भी होगा. अरे होगा नहीं, जनाब हो रहा है. आजकल हस्बैंड और वाइफ दोनों ही वर्किंग कपल हैं. फिर ऐसे में पति शाम को आकर टेबल पर पैर पसारकर बैठे और पत्नी ऑफिस से आते ही खाने के इंतज़ाम में लग जाये. ये किस पत्नी को अच्छा लगेगा.
आप ईमानदारी से बताएं कि क्या आप नहीं चाहती कि हफ्ते में कुछ दिन किचन की जिम्मेवारी पति की हो और ऐसा हो भी क्यों ना. आखिर आप दोनों ही शाम को काम से थक कर लौटते हैं. फिर आकर खाना बनाने की जिम्मेवारी पत्नी कि ही क्यों हो? आप भी तो पति के बराबर ही कमा रही है फिर आपको भी आराम क्यों न मिले?
इस पर क्या कहती है हार्वर्ड रिसर्च
हार्वर्ड रिसर्च में दावा: हर दिन पति के लिए किचन में समय बिताने वाली महिलाएं हैं कम खुशहाल. अध्ययन के मुताबिक, जो महिलाएं रोजाना खाना बनाने की जिम्मेदारी निभाती हैं, वे शादीशुदा जीवन में बोरियत महसूस करती हैं. वहीं, साथ मिलकर या बाहर का खाना पसंद करने वाले कपल्स ज्यादा खुश रहते हैं. इस शोध के लिए हार्वड के शोधकर्ताओं ने 12,000 विवाहित जोड़ों पर 15 साल तक नज़र रखी, उसके बाद यह निष्कर्ष निकाला है.
