Creative Bouquet Ideas : हम सभी को बुके देना और लेना पसंद है, लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि जिन फूलों पर आप ने ₹500-1000 खर्च किए, वे 2-3 दिनों में ही मुरझा जाते हैं और अंत में डस्टबिन में जाते हैं? इसलिए हम में से अधिकतर लोगों को फूलों के बुके भेंट करना पैसों की बरबादी लगता है. लेकिन क्या करें किसी को स्पेशल फील कराने के लिए बुके आप की मदद भी तो करते हैं.
अब समय है बुके को एक नया मोड़ देने का, तो क्यों न हम बुके के ऐसे विकल्पों की तलाश करें जो न सिर्फ आप के लिए पौकेट फ्रैंडली हों, साथ ही दिखने में भी सुंदर हों, भीड़ से अलग दिखें, और जिन का रिसीवर को भी फायदा भी हो.
कट फ्रूट बुके
फूलों की जगह ताजे फलों के स्लाइस या कटे हुए फलों को खूबसूरती से सजा कर बुके बनाइए.
सेब, अनन्नास, अंगूर, स्ट्राबेरी से बना बुके न सिर्फ हैल्दी होता है, बल्कि बच्चों और बड़ों को तुरंत पसंद आ जाता है. ये बुके किड्स बर्थडे पार्टी, हौस्पिटल विजिट, हैल्थ कौंशियस लोगों के लिए परफैक्ट हैं. ये आप को क्राउड से हट कर अलग खड़ा होने का मौका भी देते हैं जिस से रिसीवर को भी लगता है कि आप ने वाकई उन के लिए गिफ्ट पसंद करने में अपना दिल लगाया है न कि सड़क चलते राह में पड़ी किसी शौप से फूलों का गुलदस्ता उठा लिया.
