Relationship Tips: स्वभाव में कोमलता, करुणा, दूसरों के लिए निस्स्वार्थ प्रेम अच्छे गुण हैं पर कभीकभी गलत जगह अपने इमोशंस इन्वैस्ट करने से अपना ही दिल दुखी होने लगे तो संभल जाना चाहिए. जब ये गुण खुद पर ही भारी पड़ने लगें तो सोचसम  झ कर रिश्ते बनाने चाहिए वरना इंसान इमोशनल फूल बन कर रह जाता है.

कोईकोई इंसान इतना भावुक होता है कि जरा सा किसी ने उस से प्यार से बोला नहीं कि वह अपना दिल बिछा कर खड़ा हो जाता है. सामने वाला आराम से अपनी सहूलियत से इस भावुकता का फायदा उठा कर निकल लेता है.

जब आप बारबार छले जा रहे हों तो अपने स्वभाव, व्यवहार का पुनरावलोकन करें. ध्यान दें कि आप से कहीं कोई गलती तो नहीं हो रही. सामने वाले के साथ अपनापन बढ़ाते हुए एक बारीक लाइन जरूर खींच कर रखें. उस लाइन को कभी क्रौस न करें, भले ही कोई कितना भी अपनापन दिखाए.

आजकल मिलावट का जमाना है, लोगों को पहचानना काफी मुश्किल है. किसी को अपना समझ कर उस से इतना भावुक हो कर भी न मिलें कि जब वह कल को बदल जाए तो आप इमोशनली हर्ट हो कर बैठे रह जाएं. पेश हैं, इस विषय पर कुछ लोगों के जीवन के वास्तविक उदाहरण-

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...