दो बच्चों की मां होने के साथ-साथ 41 साल की उर्वशी किसी भी एक्ट्रेस से फैशन के मामले में पीछे नहीं हैं. 24 साल के जुड़वा बच्चों की मां उर्वशी पार्टी हो या कोई शादी उर्वशी का हर जगह परफेक्ट लुक में नजर आती हैं, जिसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम पेज को देखकर लगाया जा सकता है. आज हम उर्वशी के इंडियन और वेस्टर्न के कम्फरटेबल फैशन के बारे में बताएंगे.
1. सिंपल फिशकट जींस के साथ वाइट का कौम्बिनेशन है बेस्ट
आजकल फिशकट जींस लोगों के बीच बहुत पौपुलर है. उर्वशी भी इस फैशन का इस्तेमाल करने में पीछे नही हैं. हाल ही में उर्वशी फिशकट जींस के साथ सिंपल वाइट फ्रिल टौप का कौम्बिनेशन ट्राय करती नजर आईं. आप चाहे तो अपने कम्फर्ट के लिए इस लुक के साथ शूज का पेयर ट्राय कर सकती हैं. ये आपके लुक को परफेक्ट बनाएगा.
