आज तक हम मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड, मिस एशिया जैसी मौडल के बारे में सुनते आए हैं हम 10 वर्ष पूर्व की भी सोचे तो हमारे जहन में भी नहीं आया होगा कि कभी हम इस तरह का ब्यूटी कांटेस्ट भी देख पाएंगे. जिस की हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी.लेकिन हाल ही में एक ऐसा कांटेस्ट हुआ जिसे देख हम हैरान तो होंगे ही साथ ही इस बात की खुशी भी होंगी कि हमने अपने जीवन में कल्पना से परे का कुछ देखा. जी हां हम बात कर रहे हैं AI मिस वर्ल्ड कांटेस्ट की.
खिताब विजेता
AI मिस वर्ल्ड कांटेस्ट में अलगअलग देशों की 1500 खूबसूरत AI मौडल्स ने हिस्सा लिया.जिसमे मोरक्को की मौडल केन्जा लाइली (Kenza Layli) ने खिताब अपने नाम किया है. लाइली के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लोग फौलोवर हैं. यह मौडल हिजाब पहनती है. खूबसूरत इतनी की देखने वाले की नजर हीं ना हटे. मौडल 7 अलगअलग भाषाओं में अपने फौलोअर्स से जुड़ी है. लाइली ने स्पीच में कहा कि वह महिलाओं के उत्थान, पर्यावरण बचाने और पौजिटिव रोबोट कल्चर के बारे में जागरूकता के लिए काम करेंगी. इस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर मोरक्को की मौडल केन्जा लाइली रही दूसरे 9 नंबर पर फ्रांस की लालिना वालिना रहीं और पुर्तगाल की आलिविया तीसरे स्थान पर रहीं. भारत की एआई मौडल जरा शातावरी ने टौप 10 में जगह बनाई. लाइली के क्रिएटर को 11 लाख रुपए की इनाम राशि भी दी गई.
