बौलीवुड हो या टीवी हसीनाएं, इन दिनों फैशन का जलवा हर कहीं देखने को मिलता है. सीरियल की दुनिया से लेकर रियल लाइफ तक एक्ट्रेसेस का फैशन सुर्खियों में रहता है. इसी बीच हाल ही में हुए एक अवौर्ड शो में टीवी हसीनाओं का फैशन देखने को मिला. जहां अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने इंडियन अवतार में फैंस का दिल जीता तो वहीं अक्षरा के रोल में नजर आने वाली प्रणाली ठाकुर ने वेस्टर्न लुक में सुर्खियां बटोरी. आइए आपको दिखाते हैं अवौर्ड नाइट में कैसा था टीवी हसीनाओं का अवतार...

अनुपमा ने जीता फैंस का दिल


हाल ही में हुए आईटीए अवौर्ड्स में अनुपमा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने एक खिताब अपने नाम किया. वहीं लुक की बात करें तो वह ब्लैक और डार्क ग्रीन कलर के लहंगे में पहुंची, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं. वहीं उनके लुक की तारीफें करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 44 साल की उम्र में Anupama की Rupali Ganguly का ट्रांसफौर्मेंशन, देखें फोटोज

मौर्डन अंदाज में दिखीं अक्षरा

अनुपमा के अलावा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा यानी प्रणाली ठाकुर भी इस अवौर्ड शो में पहुंची. जहां वह वेस्टर्न अंदाज में नजर आईं. औफ शोल्डर टौप के साथ वाइट पैंट को गाउन जैसा लुक देकर प्रणाली बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...