फैशन डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए डिजाइनिंग परिधानों को पहन कर जब मौडल्स रैंप पर वाक करते हैं तो भला किस का दिल इन परिधानों को पहनने को नहीं मचल उठेगा. फैशन डिजाइनर्स ही होते हैं, जो नएनए फैशन ईजाद करते हैं. इन की उंगलियां हर समय लोगों को फैशन के साथ चलाने के लिए नईनई डिजाइनें तैयार करने में व्यस्त रहती हैं. हवा के झोंके की तरह बदलते रहने वाले फैशन को हम डिजाइनर्स की देन कहें या यों कहें कि फैशन जगत में नएनए बदलावों को देखते हुए फैशन डिजाइनरों की जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ गई हैं. ऐसी ही एक डिजाइनर हैं अर्चना कोचर, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलीयत के दम पर फैशन जगत में अपनी एक अलग जगह बना ली है.

अर्चना का नाम ‘सेक्सी स्टाइलिंग’ का पर्याय बन चुका है. बौलीवुड की अनेक हस्तियां उन के द्वारा तैयार किए गए परिधानों को पहनने के लिए उत्सुक रहती हैं. अर्चना के परिधानों में चटक रंगों व चमकीले गोल्ड की सजावट ज्यादा देखने को मिलती है. वह इस बात से भी कभी इनकार नहीं करतीं कि उन्हें ग्लैमर पसंद है. यही वजह है कि उन के द्वारा बनाए गए डिजाइन ग्लैमरस दिखाई देते हैं.

पेश हैं, अर्चना से हुई बातचीत के खास अंश :

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...