अगर आप किसी खास समारोह में शामिल होने वाली हैं और उस समारोह में साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो यह बेहद ही अच्छी बात है. साड़ी में हर लड़की बेहद खूबसूरत दिखती है. पर खूबसूरत साड़ी के साथ जरूरत है कि आपका ब्लाउज भी दूसरे से हटकर और खास हो. अगर आप बहुत ही आकर्षक और अलग दिखने वाले ब्लाउज की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. हम आपके लिए आजकल फैशन में चल रहे नेट के ब्लाउज के कुछ कलेक्शन और डिजाइन लेकर आएं हैं, जो आपकी साड़ी ही नहीं बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चारचांद लगा देगा.
आस्तीन और पीठ पर नेट वाले लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन
ब्लाउज में नेट का प्रयोग कर उसे बहुत ही आकर्षक और ट्रैंडी लुक (trendy look) दिया जा सकता है. यहां दिये गए नेट ब्लाउज के कलेक्शन (net blouse collection) के द्वारा आप किसी खास समारोह में शामिल होकर सबका ध्यान अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर सकती हैं. इन नेट ब्लाउज की खासियत यह है की यह बहुत पतले होते हैं तो गर्म मौसम में गर्मी का एहसास भी कम होता है. पीठ और आस्तीन पर नेट (net) से बनी डिजाइन वाले ब्लाउज की लिस्ट इस प्रकार है.
