Garba Outfit: गरबा नाइट आते ही हर लड़की का दिमाग एक ही चीज में लग जाता है कि क्या पहनें? किस तरह का लुक दिखने में अच्छा होगा स्टाइलिश या ट्रेडिशनल? इन सब सवालों का जवाब पाने लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंपास्पिरेशन लेना सबसे बेस्ट औप्शन है. क्योंकि जब हम उन्हें किसी इवेंट या फेस्टिवल में देखते हैं, तो उनके आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज हमेशा ट्रेंड्स सेट करते हैं.

बात गरबा की हो या डांडिया की, अंबानी परिवार हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाता है. गरबा के दिन आप अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लुक्स से आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. राधिका ने मल्टीकलर लहंगे को जिस तरह पिनअप स्टाइल में पहना है, वो गरबा में डांस करते समय आपको बहुत आरामदायक महसूस कराएगा.

जाह्नवी कपूर का फैशन हमेशा चर्चा में रहता है, इस बार अगर आप डांडिया नाइट में कुछ ग्रेस फुल और ट्रेडिशनल पहनने का सोच रही हैं तो जाह्नवी कपूर के इस लुक को अपना सकते हैं. जाह्नवी का ये मल्टीकलर हैवी एंब्रॉयडेड वाला चनिया चोली डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट है.

अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के प्रोमोशन के दौरान जाह्नवी ने इस लुक को कैरी किया है. यही नहीं सानया मल्होत्रा ने भी गुजराती थीम को ध्यान में रखते हुए वाइब्रैंट और अट्रैक्टिव लुक लिया है. सानया ने मैरून कलर का लहंगी चोली पहनी है, उन्होंने इसमें हैवी वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया है. बड़े बड़े झुमकों और सिंपल बन के साथ सानया लाइमलाइट चुराती दिखीं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...