कलर्स के पौपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में इन दिनों प्यार और तकरार देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ रुबीना दिलाइक और राहुल वैद्य आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं. तो वहीं जैस्मीन के जाने के बाद अली गोनी, राखी सावंत संग लड़ते दिख रहे हैं. इसी बीच शो में प्यार की भी एंट्री हो गई है.

दरअसल, शो में जैस्मिन के जाने के बाद सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को अली से प्यार हो गया है, जिसके चलते वह काफी सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं. हालांकि आज हम सोनाली फोगाट की शो लाइफ या पर्सनल लाइफ की नहीं बल्कि उनके फैशन की बात करेंगें. बिग बौस के घर में वह इन दिनों इंडियन लुक में नजर आ रही हैं, जिसे शो के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसीलिए हम सोनाली फोगाट के कुछ इंडियन लुक्स आपको दिखाएंगे, जिसे आप ट्राय कर सकती हैं.

1. अनारकली सूट में लगती हैं खूबसूरत

सोनाली फोगाट साड़ी और सूट दोनों में खूबसूरत लगती हैं. हालांकि सोनाली फोगाट का अनारकली लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आता है, जिसका अंदाजा इस फोटो को देखकर लगाया जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonali phogat (@sonaliphogat5)

ये भी पढ़ें- मां के शादी की तैयारियां शुरु करते ही साड़ी लुक में छाई राहुल वैद्य की दुल्हन Disha Parmar

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...