Farshi Salwar : आपको मुग़ल घराने की रानियां याद है ना, अरे वही लखनऊ तथा हैदराबाद के शाही घरानों की रानियाँ जो अपने पहनावे के लिए जानी जाती थी. ये रानियां उस समय यही फरशी सलवार पहनती थी. दरअसल, यह सलवार नवाबों और मुगलिया शाही घरानों की महिलाओं का पहनावा रही है और यह उनकी शान और रईसियत का प्रतीक मानी जाती थी. हालाँकि ये फैशन अब दोबारा से लौट आया है. अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने भी गणेश महोत्सव में फरशी सलवार पहनी थी.

फरशी' शब्द फारसी के 'फर्श' से बना है, जिसका मतलब होता है 'ज़मीन'. यानी की इतना लम्बा की वह जमीन को छुएं. इस तरह सलवार-सूट का ट्रेंड एक बार फिर ज़ोरों पर है. हाल के दिनों में सिंपल स्ट्रेट पैंट्स और प्लाज़ो की जगह घेरदार, रॉयल और ड्रेप वाली सलवारों ने ले ली है, जिनमें से 'फरशी सलवार' बेहद लोकप्रिय हो रही है.

डिजाइन कैसा है

फरशी सलवार एक पारंपरिक, बेहद शाही और घेरदार सलवार होती है. यह एक बहुत ही लंबी, ढीली और चौड़े घेर वाली सलवार होती है जो टखनों से नीचे जाकर इसमें हल्की गेदरिंग या फ्लेयर दिया जाता है,जो चलते वक्त फर्श पर खूबसूरती से फैलती या लहराती है.

शाही घेर और फॉल है इसमें ख़ास

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...