Fashion Tips : आज की जैनरेशन जैड फैशन को सिर्फ स्टाइल से नहीं बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास से भी जोड़ती है. इस पीढ़ी के लिए फैशन का मतलब है खुद को सब से अलग और खास दिखाना. मगर स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे ब्रैंड्स या कपड़ों की जरूरत नहीं बल्कि सही चयन और आत्मविश्वास सब से ज्यादा माने रखता है.
अपना स्टाइल खोजें
हर किसी का अपना अलग व्यक्तित्व होता है और फैशन को आप के व्यक्तित्व का प्रतिबिंब होना चाहिए. दूसरों की नकल करने के बजाय वह पहनें जिस में आप सहज महसूस करें. अपने फैशन स्टाइल को थोड़ा ऐक्सपैरिमैंट कर के खुद खोजें.
कपड़ों की लेयरिंग करें
लेयरिंग आजकल ट्रैंड में है. टीशर्ट के ऊपर शर्ट पहनना या क्रौप टौप के साथ जैकेट ट्राई करना एक शानदार लुक दे सकता है. लेयरिंग के जरीए आप अपने लुक को एक अलग ही आयाम दे सकते हैं.
कलर्स के साथ खेलें.
जैनरेशन जैड के लिए बोल्ड और ब्राइट कलर्स बहुत आकर्षक होते हैं. पेस्टल, नियान और कलर ब्लौकिंग जैसे ट्रैंड्स अपनाएं, साथ ही न्यूट्रल कलर्स को भी स्मार्ट तरीके से अपने वार्डरोब में शामिल करें.
फुटवियर पर दें ध्यान
स्टाइलिश कपड़े तभी शानदार लगते हैं जब आप के फुटवियर भी उन्हें कौंप्लिमैंट करें. स्नीकर्स, बूट्स और लोफर्स जैसे फुटवियर हर मौके के लिए परफैक्ट होते हैं. आराम और स्टाइल दोनों का ध्यान रखें.
