बात चाहे कालेज की हो या महिलाओं की किसी पार्टी की, जो महिलाएं और लड़कियां हाई हील सैंडल्स पहनती हैं लड़के भंवरे की तरह उन्हीं के आसपास मंडराते रहते हैं और आप अपना मन मसोस कर रह जाती हैं. आखिर क्यों? क्या आप किसी से कम हैं? नहीं न, तो फिर सोच क्या रही हैं? कहीं यह तो नहीं कि ये स्टाइलिश हाई हील सैंडल्स तो बहुत महंगी आती हैं, कहीं मेरे बजट से बाहर तो नहीं हो जाएगीं? या फिर कहीं इन्हें पहन कर मैं न संभल पाई और गिर गई तो क्या होगा? सब के सामने मजाक बनूंगी वह अलग.
अगर आप के मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल आ रहे हैं तो परेशान मत होइए. फुटवियर डिजाइनर शिविका अग्रवाल का कहना है कि आप अपने बजट के अनुसार सैंडल खरीद भी सकती हैं और कौन्फिडैंट हो कर पहन भी सकती हैं. वह भी बिना घबराए, क्योंकि आप किसी से कम नहीं हैं.
