हाथ से बुनाई का सीजन अभी अपने चरम पर है. जिन्हें शौक है वे तो किसी न किसी तरह से समय निकाल कर अपने प्रियजनों को सर्दी का खूबसूरत तोहफा यानी हाथ से बुना स्वैटर जरूर तैयार करते देते  हैं. आजकल टैक्नोलौजी पर हमारी निर्भरता ने शारीरिक फिटनैस को बुरी तरह प्रभावित किया है. साथ ही पुरानी कलाओं जैसे निटिंग आदि को भी विलुप्ति की कगार पर पहुंचा दिया है. आप को बुनाई का शौक है तो यह शौक आप की मानसिक सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. इस की निरंतरता बनाए रखें और इसे बढ़ावा देते रहें.

जब आप कुछ बुनने के मूड में हैं तो आज के फैशन ट्रैंड की जानकारी बेहद जरूरी हो जाती है. आप जो भी बनाएं वह फैशन ट्रैंड में हो तभी सब की निगाहें उस पर टिकेंगी और आप की मेहनत भी सफल रहेगी, क्योंकि सभी चाहे बच्चेबूढ़े हों या आप के किशोर बच्चे सभी स्टाइलिश और स्मार्ट दिखना चाहेंगे. आइए जानते हैं कि बुनाई में आजकल किस तरह का ट्रैंड चल रहा है:

महिलाओं के लिए

सैल्फ पैटर्न में हुड वाले स्वैटर काफी ट्रैंड में हैं. वर्किंग वुमन के साथ कालेज जाने वाले युवा भी ऐसे डिजाइन वाले स्वैटर काफी पसंद करते देखे जा रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...