Kurta Styling Tips : बारिश का मौसम लगभग प्रारम्भ हो चुका है इसे में सबसे बड़ी समस्या आउटफ़िट को लेकर होती है कि ऐसा क्या पहना जाए जो स्टाइलिश भी लगे और जिसे कैरी करना भी आसान हो. कुर्ता आजकल एक ऐसा आउटफिट है जो प्रत्येक महिला के पास होता है साथ यह एक ऐसा परिधान है जिसे विविध प्रकार से किसी के भी साथ पेयर करके ऑफ़िस, पार्टी, वॉकिंग या फिर मार्केट में पहना जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप कुर्ते को कई तरह से स्टाइल कर सकतीं हैं-

स्नीकर लुक

किसी भी शॉर्ट कुर्ते को आप प्लाजो, प्लाजो पेंट्स, के साथ कैरी करके आकर्षक लुक दे सकती हैं. सिल्क कुर्ते को पैराशूट पैंट्स के साथ, हैंड वोवन कुर्ता बॉक्सर शॉर्ट्स के साथ, चिकनकारी कुर्ता बास्केटबॉल स्नीकर्स के साथ आप अपने अंदाज में पेयर कर सकती हैं. यह आपकी पर्सनैलिटी को एक आकर्षक लुक देगा.

जींस के साथ

वाइड लेग जींस, विंटेज वाश, यूटिलिटी इंस्पायर्ड कार्गो पेंट्स के साथ किसी भी लाइट कलर के कुर्ते को पेयर करके आराम से पहन सकतीं हैं. इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल, क्लार्कस या स्मार्ट स्नीकर्स कुछ भी कैरी किया जा सकता है.

ओवरसाइज्ड ट्राउजर

क्रिस्पी कॉटन या लिनेन शर्ट कुर्ता को आप वाइड लेग जींस, प्लेटेड ट्राउजर्स, या ढीले ढाले पैंट्स के साथ पहनें. कलर पेलेट को हल्का फुल्का रखें ताकि कपड़ो का ओरिजिनल लुक उभर कर आए. इसके साथ आप बैंगल्स पहनकर लेदर के सैंडल्स पहन सकती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...