टेलीविजन के पौपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की नानी के रोल में नजर आने वाली राजश्री यानी लता सभरवाल को हर कोई जानता है. दादी-नानी के रोल में नजर आने वाली 43 साल की लता हर स्टाइल में खूबसूरत नजर आती हैं. उनका लुक, ज्वैलरी और ड्रेसेस को हर कोई पसंद करता है. इसीलिए आज हम उनके लहंगों के लुक के बारे में बात करेंगे, जिसे आप कहीं भी पार्टी, फंक्शन या शादी में ट्राय कर सकती हैं. आइए आपको दिखाते हैं नायरा की नानी के कुछ खूबसूरत लुक...
1. शादियों के लिए परफेक्ट है लता सभरवाल का ये लुक
अगर आप किसी की शादी में अपने आप को फैशनेबल और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो नायरा की नानी का ये लुक परफेक्ट है. पिंक और गोल्डन लहंगे के कौम्बिनेशन के साथ कुंदन की ज्वैलरी आपके लुक को एलिगेंट दिखाने में मदद करेगा. ये आप चाहें तो किसी संगीत पार्टी में भी ट्राय कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- फ्लोरल ड्रेसेज से पाएं नया लुक
2. ब्लैक एंड गोल्डन के कौम्बिनेशन का लहंगा करें ट्राय
