पार्टी में जाने से पहले हम अपनी ड्रैस और मेकअप से संबंधित छोटी से छोटी चीज का भी ध्यान रखती हैं, लेकिन ऐक्सैसरीज को नजरअंदाज कर देती हैं. हर जगह एक ही फुटवियर और हैंडबैग कैरी करती हैं. सोचती हैं इन्हें क्या चेंज करना, भला इन्हें कौन देखने लगा है. पार्टी में हर किसी की नजर तो ड्रैस और मेकअप पर ही होगी. पर क्या आप को पता है कि हमारी पर्सनैलिटी में फुटवियर और हैंडबैग बहुत महत्त्वपूर्ण हैं? इन से हमारी पर्सनैलिटी आकर्षक लगती है. अकसर हम इन के चुनाव में छोटीछोटी गलतियां कर बैठती हैं जैसे किट्टी पार्टी में फौर्मल हैंडबैग ले कर चल देती हैं. वहां कोई न कोई कमैंट कर ही देता है कि तुम्हें देख कर तो ऐसा लग रहा है जैसे तुम औफिस की पार्टी में आई हो. ठीक इसी तरह अगर किसी पूल पार्टी में हाई हील की लैदर फुटवियर पहन कर चली जाएं तो वहां हर कोई यही कहता मिलेगा कि तुम ने पूल पार्टी में हील क्यों पहन रखी हैं? तब हमें लगता है कि काश हम थोड़ा अपने फुटवियर पर भी ध्यान देते. ऐसा आप के साथ न हो, इसलिए ड्रैस व मेकअप के साथसाथ हैंडबैग और फुटवियर के चुनाव पर भी पूरापूरा ध्यान दें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...