जमाना है एक परफैक्ट फिगर का और उस पर पहनी जाने वाली आप की परफैक्ट लिंजरी का. यदि वही सही नहीं तो भूल जाएं कि आप फैशन को फौलो कर रही हैं. यदि लिंजरी सही नहीं होगी तो आप की ड्रैस का गैटअप ही बिगड़ जाएगा. लेकिन यह ध्यान देना भी बहुत आवश्यक है कि आप जो लिंजरी खरीद रही हैं उस की आप कितनी जानकारी रखती हैं. यहां लिंजरी के बारे में आप को कुछ उपयोगी जानकारी दे रहे हैं:
प्लेबौय लिंजरी
प्लेबौय में आप को वैराइटियां तो मिलेंगी ही, साथ ही ये आप की फिगर को परफैक्ट शेप भी देंगी. यदि आप ब्रा खरीद रही हैं, तो ऐसी ब्रा का चुनाव करें जो आप पर फिट बैठे, साथ ही कंफर्टेबल भी हो. इन के कलैक्शन में आप को बहुत सी वैराइटियां मिल जाएंगी.
एक झलक प्लेबौय कलैक्शन पर
स्पाइसी लिंजरी सैट: यदि आप की नईनई शादी हुई है तो अपने कलैक्शन के लिए यह सैट खरीदना न भूलें. जब आप अपनी गोल्डन नाइट पर इसे पहनेंगी तो आप के वो रोमांटिक हुए बिना न रह पाएंगे. स्पाइसी लुक देती यह लिंजरी रैड कलर की है. इस में ब्लैक कलर के पोल्का डौट्स बने हैं, साथ ही टौप पर एक स्वीट सी लेस लगी है. ब्रा आप के लिए कंफर्टेबल रहे, इस के लिए इस के अंदर के हिस्से को कौटन से कवर किया गया है.
