टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों बेटी पलक तिवारी के चलते सोशलमीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, पलक जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, जिसके चलते वह लाइमलाइट में हैं. हालांकि श्वेता तिवारी भी आए दिन फैशन के मामले में अपनी बेटी को कड़ी टक्कर देती हैं. हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने लुक की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह 40 की उम्र में भी अपनी बेटी पलक तिवारी को टक्कर दे रही हैं. आइए आपको दिखाते हैं श्वेता तिवारी के लुक्स की खास फोटोज...
साड़ी में जलवे बिखेरती दिखीं श्वेता
हाल ही में किए गए एक फोटोशूट में श्वेता तिवारी साड़ी में नजर आईं. हालांकि साड़ी को मौर्डन टच दिया गया था. दरअसल, श्वेता ने धोती साड़ी पहनी थी, जिसके साथ कौलर टाइप का शर्ट ब्लाउज कैरी किया था. श्वेता का ये लुक महिलाओं के लिए वेडिंग या पार्टी के लिए बेस्ट औप्शन है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- शादी में इतना खास था वरुण धवन की दुल्हन नताशा दलाल का लुक, देखें फोटोज
औफशोल्डर ड्रैस में लगती हैं हौट
View this post on Instagram
ड्रैसेस के कलेक्शन की बात करें तो श्वेता त्रिपाठी अक्सर शौर्ट ड्रैसेस से फैंस का दिल जीतती हैं. वहीं श्वेता की ये औफ शोल्डर ड्रैस आपके लिए भी परफेक्ट औप्शन है.
