बौलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रैस ने अपनी बैस्ट फ्रैंड मसाबा गुप्ता के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/reel/C_KxWjPs1AY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

मसाबा गुप्ता की बेबी शावर पार्टी में सोनम ग्लैमरस अंदाज

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और सोनम बैस्ट फ्रैंड्स हैं. मसाबा जल्द ही मां बनने वाली हैं. ऐसे में सोनम ने मसाबा के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी. इस पार्टी को तस्वीरें एक्ट्रैस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.

बैकलेस ब्लाउज में कहर ढा रही हैं सोनम कपूर

ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों से पता चलता है कि इस फंक्शन में सोनम का स्टाइलिश लुक देखने को मिला था. एक्ट्रैस बैकलेस ब्लाउज में कमाल की लग रही हैं. उन्होंने ब्राउन साड़ी के साथ इस डिजाइनिंग ब्लाउज को कैरी किया है. इसे क्रोसिए के साथ बनाया गया है.

इस डिजाइनिंग ब्लाउज के पीछे एक डोरी भी लगी हुई है. जो काफी स्टाइलिश दिख रहा है. एक्ट्रैस ने अपना लुक ब्लाउज की मैचिंग के ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया है. जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा है. सोनम ने इस डिजाइनिंग ब्लाउज के साथ ब्राउन कलर की प्लेन साड़ी पहनी है. इस पर व्हाइट कलर का पतला सा लैस वाला बौर्डर भी बना है. जिससे साड़ी काफी अट्रैक्टिव लग रही है. एक तस्वीर में वो मसाबा गुप्ता के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...