Summer Fashion : समर में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए लड़कियां नित नएनए फैशन ट्रैंड को अपनाती है और अपने कंफर्ट से कौम्प्रोमाईज़ कर लेती है. लेकिन क्या आपको पता है अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि समर सीजन को देखते हुए मार्केट में नए स्टाइल के लखनवी चिकन सूट आ गए हैं. इन्हें पहनकर अब आप समर में भी स्टालिंग के साथ कूलिंग का अहसास ले सकती हैं. वो कैसे आइए जानते हैं.

लखनवी चिकनकारी कुर्ती सेट

समर के सीजन में स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए हमेशा से ही हर लड़की और महिला की पहली चौइस कौटन फैब्रिक की चिकनकारी कुर्ती सेट ही होती हैं. क्योंकि यह कुर्तीयां हल्के और हवादार कपड़ों जैसे कपास, मलमल और शिफॉन का उपयोग करके तैयार की जाती हैं. जो बहुत ही कम्फर्टेबल होती हैं और आसानी से पसीने को सोख लेती हैं. ये मार्केट में हर कलर और डिजाइन में यह अवलेबल हैं. समर सीजन को ध्यान रखते हुए देखा जाए तो आजकल वाइट चिकनकारी वाली कुर्ती सभी की पहली पसंद हैं.

गर्ल्स की पहली पसंद वाइट चिकनकारी कुर्ती सेट 

कौलेज जाने वाली लड़की हो या औफिस जाने वाली. सभी वाइट कुर्ती सेट पहनना पसंद करती हैं. इसमें आपको कुर्ती के साथ पेंट स्टाइल पायजामा,कम मोहरी वाला या ज्यादा मोहरी वाला चिकनकारी वाला पायजामा मिल जाएगा, और साथ में अगर आप दुपट्टा भी लेना चाहती हैं तो वो भी मैचिंग का मिलेगा जो आपके लुक में चार -चांद लगाएगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...