साड़ी पहन कर कोई भी नारी बेहद खूबसूरत नजर आती है. भले ही वह मोटी हो या पतली साड़ी हरकिसी पर सूट करती है. किसी भी मौके के हिसाब से आप अपने लिए एक खास साड़ी का चयन कर सकती हैं. साडि़यां अलगअलग फैब्रिक और रंगों में मिलती हैं. कुछ साडि़यां जिन पर हैवी वर्क किया होता है काफी महंगी बिकती हैं. आप को कैसी साड़ी चाहिए यह अपनी जरूरत, मौका या व्यक्तित्व के आधार पर तय करें.

साड़ी पहन कर आप न सिर्फ ट्रैडिशनल दिखती हैं बल्कि साड़ी एक फैशनेबल अटायर भी है जिस में कोई भी लड़की या महिला खूबसूरत नजर आ सकती है. हालांकि इस बदलते दौर में साडि़यों का फैशन लगातार इन और आउट होता रहता है. ऐसे में आप कैसी साड़ी का चुनाव करती हैं यह ज्यादा माने रखता है.

आजकल मार्केट में कई तरह की डिजाइनर साडि़यों का चलन है. लेकिन बात कुछ ऐसी साडि़यों की हो जो हर मौसम और हर मौके में पहनी जा सकें तो कहने ही क्या. हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी ही सदाबहार साडि़यों की जिन्हें पहन कर आप कहीं भी खड़ी हो जाएं तो सिर्फ आप ही आप नजर आएं.

आइए, जानते हैं विकास भंसाली (सैलिब्रिटी फैशन डिजाइनर, असोपालव) से कुछ ऐसी ही साडि़यों के बारे में:

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...