फिल्म ‘हम आप के हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित द्वारा पहने गए डोरी वाले ब्लाउज को लोग आज भी याद करते हैं. उन का वह स्टाइल उस समय हर युवा लड़की के लिए फैशन बन गया था. वैसे भी नए फैशन और स्टाइल के प्रेरणास्रोत हमेशा बौलीवुड सैलिब्रिटीज रहे हैं. युवावर्ग हर दौर में उन का अनुसरण करता रहा है.
लेकिन नए युग में स्क्रीन का फैशन ट्रैंड बिलकुल बदल गया है. अब डिफरैंट स्टाइल और बड़ीबड़ी डिजाइनर ड्रैसों का फैशन बौलीवुड में चल निकला है. ऐसे में आप का स्टाइल कैसा हो, इस बारे में बता रही हैं बुजारिया की फाउंडर फैशन डिजाइनर ममता ममता:
स्टाइल में दिखें कुछ ऐसे
फैशन और स्टाइल का यूथ में बड़ा क्रेज रहता है. फैशनेबल के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए आप को हर मौसम के ट्रैंड के बारे में पता होना चाहिए. फैशन ऐसी चीज है, जो समय के साथ बदलती रहती है, लेकिन आप का स्टाइल आप का ऐटिट्यूड होता है, जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं. आप ने कोई फैशनेबल ड्रैस पहनी है, उस से लोगों को मतलब नहीं होता. मतलब इस से होता है कि आप ने उसे किस स्टाइल में कैरी किया है, जो लोगों की नजरों में आए और आप एक फैशन आइकोन बन जाएं.
