बदलते समय और फैशन की मांग के अनुसार ब्लाउज में चेंज वर्तमान समय में ही नहीं हो रहा, बल्कि पुराने समय के डिजाइनरों ने भी इस में कई ऐक्सपैरिमैंट किए. बौलीवुड तारिकाओं को ग्लैमरस लुक देने में फैशन डिजाइनरों का बहुत बड़ा योगदान है. कौस्ट्यूम डिजाइनर भानू अथैया ने 1955 में राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ में खलनायिका नादिरा के लिए सैक्सी चोली तैयार कर के परंपरावादी समाज में खलबली मचा दी थी, लेकिन इस के बाद तो डिजाइनरों के पास ऐसी चोली बनवाने वाली लड़कियों की लाइन लग गई थी.

फिल्म ‘हम आप के हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित द्वारा पहने गए बैकलैस सैक्सी ब्लाउज को भला कौन भूल सकता है, जिस के स्टाइल को हर महिला ने अपनाया था. वैसे भी अभिनेत्रियों द्वारा पहनी गईं ड्रैसेज हमेशा खुर्खियों में रहती हैं खासकर डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज. ब्लाउज का बोल्ड ट्रैंडी लुक: फैशन को देखते हुए ब्लाउज को ट्रैंडी बनाने के लिए आज लौंग स्लीव्स और लोबैक के ब्लाउज काफी ट्रैंड में हैं. ब्राइट कलर और ट्रांसपैरेंट फैब्रिक का टच इन्हें डिफरैंट स्टाइल देता है. न्यूड कलर नैट (स्किन कलर) की फुलस्लीव्स के ऊपर जरकन वर्क, स्वरोस्की के साथ बहुत ही स्टाइलिश लगता है. इसलिए इसे ट्रैंडी बनाने के लिए ब्लाउज का कलर कंट्रास्ट ही रखें, क्योंकि आजकल मैचिंग साड़ीब्लाउज का फैशन गया. यंग गर्ल्स में आजकल कौलर स्टाइल ब्लाउज ट्रैंड में है. प्लेन साड़ी के साथ ब्रोकेड, रौसिल्क के ब्लाउज काफी ट्रैंड में हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...