Fashion Tips : फैशन के बदलते चक्र में हमेशा कुछ न कुछ परिवर्तन होता रहता है। कई फैशन एक बार जाते हैं और सालों बाद फिर से वापस चले आते हैं, क्योंकि इन की लोकप्रियता अधिक होती है। ऐसे ही परिधान में शामिल है डैनिम जींस. यह फैब्रिक  पर्सनेलिटी को स्‍मार्ट लुक देता है, इसलिए पीढ़ी दर पीढ़ी इसे अलगअलग अंदाज में पहनने से परहेज नहीं करती.

हालांकि अब इस से कई प्रकार के आउटफिट्स बनाए जा रहे हैं, जिस से इस की पौपुलरिटी आज भी कायम है. आज युवा से ले कर वयस्क हरकोई इसे पहनना पसंद करते हैं. यही वजह है कि लैक्मे फैशन वीक 2024 में डैनिम ने खासा जलवा बिखेरा है.

फैशन डिजाइन काउंसिल औफ इंडिया (FDCI) ने लैक्मे फैशन वीक में 'द डैनिम ऐडिट' प्रस्तुत किया, जिस में 5 प्रमुख भारतीय डिजाइनरों ने डैनिम की परमानैंट अपील को दिखाया, जिस में बैगी जींस, कैजुअल डैनिम, जींस के साथ फंकी लुक आदि को बहुत ही सुंदरता से पेश किया गया.

डिजाइनर आशीष एन सोनी ने ओवरसाइज्ड जींस और जैकेट के साथ अलगअलग कपड़े पेश किए, जबकि सुशांत अब्रोल ने 'ट्रेल डस्ट' संग्रह पेश किया. ध्रुव कपूर ने आधुनिक डिजाइन के साथ रैट्रो आकर्षण को मिश्रित किया. कनिका गोयल के KGL लेबल ने परिष्कृत सिलाई और बोल्ड ग्राफिक्स के माध्यम से डैनिम को फिर से परिभाषित किया, जिसे सभी ने पसंद किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...