देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इस बार यह शादी सीजन बहुत खास होने वाला है क्योंकि पिछले डेढ़ साल में कोविड के चलते शादिया बहुत कम हुई या सिमित लोगो की उपस्तिथि में हुई. भारत की शादियों में ड्रेसिंग एक दिलचस्प माइनफील्ड की खोज जैसा दिखता है-और हर कोई हमेशा कुछ नया और अलग ढूंढ़ने की कोशिश करता हैं. हम वास्तव में ऐसे आउटफिट चाहते हैं जो जो शादी में होने वाले हर प्रोग्राम के हिसाब से थीम में बैठे और आपको सुन्दर व आकर्षक भी दिखने में मदद करे.
यदि आप सोच रहे हैं कि इस खुशी के मौसम में क्या पहनना है, तो जयपुरकुर्ती डॉट कॉम के चेयरमैन और एमडी अनुज मुंद्रा के कुछ सुझावों पर एक नज़र डालें, ताकि आप इस शादी के मौसम में भीड़ से थोड़ा अलग व एलिगेंट दिख सकें -
सिल्क और फेस्टिवल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. अगर आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो इस सीजन में शरारा और घरारे जरूर ट्राई करें. अगर आप इस बार सबकी तरह साड़ी और लहंगा नहीं पहनना चाहते है तो स्पार्कलिंग कपड़े सबसे अच्छा विकल्प है. आपको आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए, चारों ओर बुने हुए सेक्विन के साथ शरारा और घरारा सेट और साथ में हैवी-वर्क डिजाइनर दुपट्टा हैप्पी लुक को पूरा करने के लिए बेस्ट है.
