बौलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का इंडियन हो या वेस्टर्न, हर फैशन सुर्खियों में रहता है. हालांकि कई बार वह अपने फैशन के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस अपने लहंगे के कारण ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी हैं. हालांकि फैंस को आलिया के लहंगे का कलेक्शन बेहद पसंद हैं, जिसके चलते आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलिया भट्ट के लहंगे कलेक्शन की झलक. इन लहंगों को आप दोस्त की शादी हो या फैमिली में रिसेप्शन, किसी भी पार्टी ओकेशन पर ट्राय कर सकती हैं.
फैमिली गैदरिंग के लिए रौयल लहंगा
View this post on Instagram
शादी में लहंगों के कई कलर औप्शन मौजूद हैं. लेकिन आलिया भट्ट का रौयल ब्लू लहंगा आज भी फैंस को बेहद पसंद आता है. बीते दिनों एक्टर रणबीर कपूर के साथ फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने रौयल ब्लू कलर का लहंगा पहने नजर आईं थीं. वहीं इस लुक के साथ गोल्डन ज्वैलरी पहने वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. आलिया भट्ट का ये लुक आज भी फैंस को काफी पसंद आता है, जिसके चलते वह इस लुक को कौपी करते हुए नजर आते हैं.
View this post on Instagram
