स्टार प्लस (Star Plus) का पौपुलर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों में सुर्खियों में बना हुआ है, जिसकी वजह कार्तिक यानी मोहसिन खान और सीरत यानी शिवांगी जोशी की शो से अलविदा होने के चलते है. वहीं खबरे हैं कि शो से जुड़ने वाली स्टारकास्ट भी चुन ली गई है, जिसमें बैरिस्टर बाबू की सौदामिनी यानी एक्ट्रेस प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) का नाम भी शामिल है. लेकिन आज हम प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) के किसी शो की नहीं बल्कि उनके लुक्स की बात करेंगे, जिसे आप फेस्टिव सीजन में ट्राय कर सकती हैं. ये लुक्स आपके फैशन पर चार चांद लगा देंगे. तो आइए आपको बताते हैं प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) के फेस्टिव लुक्स की झलक...

नायरा को देती हैं टक्कर

सीरत हो या नायरा हर रोल में शिवांगी जोशी ने अपने फेस्टिव लुक्स से फैंस का दिल जीता है. लेकिन बैरिस्टर बाबू की सौदामिनी यानी प्रणाली ठाकुर का भी फैशन किसी से कम नही हैं. हौट अवतार से लेकर इंडियन लुक में फैंस का दिल जीतती हैं. उनका हर लुक फैंस को इंस्पायर करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pranali Rathod (@pranalirathodofficial)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...