Zara fashion controversy : फैशन ब्रांड Zara अपने स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. लेकिन इस बार कंपनी की एक पैंट सोशल मीडिया पर फैशन नहीं, बल्कि हादसों की वजह से चर्चा में है. Zara की Flowing Wide Leg Trousers को लोग अब "Death Pants" और "Lethal Trousers" जैसे नामों से बुला रहे हैं.
आखिर क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
यह पैंट देखने में बेहद स्टाइलिश है. इसमें हाई-वेस्ट फिट, इलास्टिक वेस्टबैंड और बहुत चौड़े (वाइड-लेग) डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. हल्के साटन जैसे पॉलिएस्टर फैब्रिक की वजह से इसका लुक काफी फ्लोइंग और आकर्षक लगता है. लेकिन यही लंबा और ढीला फैब्रिक अब लोगों के लिए परेशानी बन गया है.
चलते-चलते पैरों में उलझ रही पैंट-
कई लोगों का कहना है कि चलते समय पैंट का निचला हिस्सा पैरों या जूतों के नीचे आ जाता है. इससे अचानक बैलेंस बिगड़ जाता है और लोग गिर जाते हैं.
खासकर: सीढ़ियों पर, एस्केलेटर पर, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर सैंडल या ओपन-टो फुटवियर के साथ
हादसों का खतरा ज्यादा बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाए अपने अनुभव
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि इस पैंट की वजह से वे गिर पड़े या चोटिल हो गए. कुछ लोगों ने अपने वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं.
