बदलती लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग फैमिली के साथ कम टाइम स्पेंड कर पाते हैं. ऐसे दौर में भी कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद भी और अपनी फैमिली को खुशहाल रख सकते हैं.
1. इन ऑप्शन पर करें फोकस
देश के प्रमुख बैंक, इन्श्योरेंस कंपनियां, पोस्ट ऑफिस ने कई ऐसे प्रोडक्ट्स लाए हैं जिन्हें आप अपने फैमिली मेंबर्स को गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें जहां मां-बाप के लिए खास तौर से डिजाइन किए गए हेल्थ इन्श्योरेंस प्रोडक्ट हैं, वहीं बैंकों द्वारा खास तौर से महिलाओं के लिए डिजाइन किए सेविंग अकाउंट और आरडी अकाउंट है.
2. मां-बाप का कराइए हेल्श इन्श्योरेंस
आम तौर पर हमारे मां-बाप ने अपनी लाइफ में हेल्थ इन्श्योरेंस नहीं लिया होता है. आज के दौर में लेकिन हेल्थ इन्श्योरेंस हम सभी की जरूरत है. ऐसे में कई कंपनियों ने खास तौर से सीनियर सीजिटन के लिए प्रोडक्ट लांच किए हैं. अपोलो म्युनिख सीनियर सिटीजन के लिए ऑप्टिमा सीनियर पॉलिसी देती है. इसमें 61 साल या उससे ज्यादा के उम्र के लोगों को कवर किया जाता है
इसी तरह मैक्स बूपा ने एक खास हेल्थ इन्श्योरेंस प्रोडक्ट लांच किया है, जिसमें आप अपने 19 रिलेटिव तक का कवर ले सकते हैं. इन कंपनियों के अलावा भी दूसरी कंपनियां हेल्थ इन्श्योरेंस प्रोडक्ट दे रही हैं.
